MP | मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त (पटवारी) भर्ती परीक्षा-2026 की आधिकारिक नियम पुस्तिका जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वहीं विशेष रूप से दिव्यांग वर्ग के लिए पटवारी के 200 आरक्षित पदों पर भी भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 4 August 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 18 August 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन की सुविधा 23 August 2026 तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन माध्यम में किया जाएगा।
आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां
MPESB द्वारा जारी नियम पुस्तिका के अनुसार सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन पोर्टल शुल्क अलग से देय होगा।
- आवेदन प्रारंभ : 4 Aug 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 18 Aug 2026
- संशोधन की अंतिम तिथि : 23 Aug 2026
- परीक्षा प्रारंभ : 22 Sep 2026
दो पालियों में होगी ऑनलाइन परीक्षा
भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। देर से आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।
आधार और बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य
MPESB ने इस बार परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए आधार आधारित सत्यापन को अनिवार्य रखा है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों का मल्टी लेवल बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए Aadhar Card का अनलॉक होना आवश्यक होगा। साथ ही उम्मीदवारों को मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे Aadhar Card, वोटर आईडी, Pan Card, ड्राइविंग लाइसेंस या Passpost लाना अनिवार्य होगा।
दिव्यांग वर्ग के लिए पटवारी के 200 Post
इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि भू-संसाधन प्रबंधन विभाग के अंतर्गत पटवारी के 200 पद विशेष रूप से दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन पदों का वितरण मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में किया गया है। रीवा जिले में सर्वाधिक पद आवंटित किए गए हैं, जबकि इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, उज्जैन सहित अन्य जिलों में भी रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इन पदों पर श्रवण बाधित, लोकोमोटर दिव्यांग तथा अन्य निर्धारित श्रेणियों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
पटवारी भर्ती के लिए पात्रता
पटवारी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का भारत का नागरिक तथा मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा CPCT स्कोर कार्ड एवं कंप्यूटर दक्षता संबंधी शर्तों का पालन करना होगा। यदि चयनित अभ्यर्थी के पास नियुक्ति के समय CPCT नहीं है, तो उसे निर्धारित अवधि के भीतर यह परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, अन्यथा नियुक्ति निरस्त की जा सकती है। दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रहेगा।
आयु सीमा
पटवारी पद के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षण एवं आयु सीमा में छूट राज्य शासन के नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा में कुल 200 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा।
प्रश्न पत्र में निम्न विषय शामिल होंगे—
- सामान्य विज्ञान
- सामान्य हिंदी
- सामान्य अंग्रेजी
- सामान्य गणित
- सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि
- सामान्य कंप्यूटर ज्ञान
- सामान्य तार्किक योग्यता
- सामान्य प्रबंधन
प्रत्येक खंड 100-100 अंकों का होगा और पूरी परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
मेरिट और जिला आवंटन कैसे होगा?
MPESB द्वारा परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी पसंद के जिलों की प्राथमिकता भरनी होगी। मेरिट और जिला वरीयता के आधार पर जिला आवंटित किया जाएगा। एक बार आवेदन जमा होने के बाद जिला वरीयता में कोई परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन संबंधित जिले में किया जाएगा और पात्र पाए जाने पर नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। यदि कोई उम्मीदवार काउंसलिंग में अनुपस्थित रहता है या दस्तावेज सत्यापन में अपात्र पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
MPESB ने सभी उम्मीदवारों से आवेदन करने से पहले पूरी नियम पुस्तिका ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है। आवेदन पत्र भरते समय दर्ज की गई जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन चयन प्रक्रिया के दौरान किया जाएगा। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज या पात्रता संबंधी त्रुटि पाए जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है। इसलिए आवेदन भरते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर मानी जा रही है। ऐसे में योग्य अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन कर परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
