राजस्थान में एनर्जी ड्रिंक्स पर बड़ा एक्शन: 5 लाख से अधिक कैन्स ज़ब्त, क्या वाकई लग गया है बैन?
जयपुर: राजस्थान से इस वक्त की एक बेहद बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा टीम (Food Safety Team) ने प्रदेश में एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने भारी मात्रा में अवैध और मानकों पर खरे न उतरने वाले एनर्जी ड्रिंक्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस छापेमारी के दौरान 5 लाख से भी अधिक एनर्जी ड्रिंक की कैन्स (Cans) को ज़ब्त किया गया है।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद से ही पूरे प्रदेश के व्यापारियों और युवाओं के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या राजस्थान में रेड बुल (Red Bull), स्टिंग (Sting) और अन्य नामी एनर्जी ड्रिंक्स को पूरी तरह से बैन (Ban) कर दिया गया है?
राजस्थान में बैन एनर्जी ड्रिंक्स की लिस्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रतिबंधित प्रमुख ब्रांड्स की सूची निम्न प्रकार है:
- रेड बुल (Red Bull)
- स्ट्रिंग (Sting)
- मॉन्स्टर एनर्जी (Monster Energy)
- कैम्पा एनर्जी (Campa Energy)
- हेल एनर्जी (Hell Energy)
- हेल शुगर फ्री (Hell Sugar Free)
- हेल क्लासिक (Hell Classic)
- एड्रेनालाईन रश (Adrenalin Rush)
भारी मात्रा में स्टॉक ज़ब्त, रडार पर नामी ब्रांड्स
सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि बाजार में बिकने वाले कई एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन और शुगर की मात्रा तय मानकों से काफी अधिक है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। इसी को आधार बनाकर जब गोदामों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां छापेमारी की गई, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
-
कुल ज़ब्ती: 5 लाख से ज्यादा एनर्जी ड्रिंक कैन्स।
-
निशाने पर आए ब्रांड्स: रेड बुल (Red Bull), स्टिंग (Sting) समेत कई अन्य लोकल और इंटरनेशनल ब्रांड्स।
-
कार्रवाई का कारण: एक्सपायरी डेट की हेरफेर, तय मानकों का उल्लंघन और बिना उचित लाइसेंस के भारी स्टॉक रखना।
क्या वाकई राजस्थान में लग गया है पूरी तरह बैन?
इस खबर के बाहर आते ही सोशल मीडिया और बाजारों में यह अफवाह फैल गई कि सरकार ने एनर्जी ड्रिंक्स को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि सरकार ने सभी लीगल एनर्जी ड्रिंक्स पर पूरी तरह बैन नहीं लगाया है, बल्कि यह कार्रवाई केवल उन स्टॉक्स और ब्रांड्स पर हुई है जो नियमों की धज्जियां उड़ाकर बेचे जा रहे थे।
सावधान रहें: डॉक्टर लंबे समय से युवाओं को सलाह दे रहे हैं कि अत्यधिक कैफीन वाले इन ड्रिंक्स का सेवन दिल और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में प्रशासन अब इन ड्रिंक्स की क्वालिटी को लेकर बेहद सख्त रुख अपना रहा है।
प्रशासन का कहना है कि यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी ब्रांड या सप्लायर को बख्शा नहीं जाएगा। यदि आप भी इन ड्रिंक्स के शौकीन हैं, तो खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट और जरूरी मार्क (FSSAI) जरूर चेक कर लें।
