कटनी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती 2026: कार्यालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं कार्यालय भृत्य पदों पर आवेदन आमंत्रित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), कटनी, मध्य प्रदेश द्वारा संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती प्रारंभ में एक वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑफलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 01 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026 (सायं 5:00 बजे तक)
रिक्त पदों का विवरण
- कार्यालय सहायक (Office Assistant) – 01 पद
- रिसेप्शनिस्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर (Receptionist Data Entry Operator) – 01 पद
- कार्यालय भृत्य (Office Peon) – 01 पद
वेतनमान
- कार्यालय सहायक: ₹15,000 से ₹20,000 प्रतिमाह
- रिसेप्शनिस्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर: ₹15,000 से ₹17,000 प्रतिमाह
- कार्यालय भृत्य: ₹10,000 से ₹12,000 प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया
प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद पदानुसार साक्षात्कार एवं आवश्यक व्यावहारिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी सूचना जिला न्यायालय कटनी की आधिकारिक वेबसाइट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी के सूचना पटल पर अलग से जारी की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 01 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी कार्यालय अथवा जिला न्यायालय कटनी की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट
नोट: अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा अंतिम तिथि से पूर्व अपना आवेदन जमा करें।
